उत्तर प्रदेश

​राष्ट्रर्पण संगठन द्वारा वानप्रस्थ आश्रम में बांटीं गई चादरें व वस्त्र नेशन एक्सप्रेस इंडिया,​मुरादाबाद। आज राष्ट्रर्पण संगठन द्वारा मुरादाबाद स्थित वानप्रस्थ वृद्ध आश्रम में वस्त्र एवं चादर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप आवास आयुक्त मांगे राम चौहान ने शिरकत की। उन्होंने अपने हाथों से आश्रम के वृद्ध माता-पिता को वस्त्र व चादरें भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मांगे राम चौहान ने संगठन के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।​महानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल और मुरादाबाद संयोजिका श्रीमती रेनू सक्सेना के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से वृद्धजनों का हाल-चाल जाना और उनकी सेवा की।​इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष नीरज चौहान, महामंत्री स्नेहलता चौधरी, कुसुमलता शर्मा, वृद्धि अग्रवाल मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, गोविंद नगर मंडल अध्यक्ष महंत, महेंद्र और नीलम अंजु रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली कैशलेश चिकित्सा की सौगात

राजकीय पुस्तकालय की क्षमता बढ़ेगी विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, जिलाधिकारी

दृष्टि की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया गया जोर

उत्तराखण्ड

राजनीति

विविध-अन्य

error: Content is protected !!