नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। पुलिस अधीक्षक नगर ने आज जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।SP सिटी ने नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को साफ शब्दों में निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। ताकि किसी भी पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाने से उच्चाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।उन्होंने कहा कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर पर हो सकता है, उसका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आदेशित किया गया।

