नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद।समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मुरादाबाद मंडल का “PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन” आज ड्राइव इन 24 होटल, दिल्ली रोड, मुरादाबाद में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुरादाबाद मंडल के जनपद मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, अमरोहा एवं बिजनौर से बड़ी संख्या में व्यापारियों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जगन अग्रवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल जी रहे। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने व्यापारियों से समाजवादी पार्टी के साथ अधिक से अधिक जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा० अजय चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रजनीश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अक्षय जैन अरिहंत तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अंशुल गुप्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने वर्तमान समय में व्यापारियों की भूमिका, सामाजिक सहभागिता एवं संगठनात्मक एकजुटता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन संगठन फुरकान एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सम्मेलन के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जयवीर यादव, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष तुषार रस्तोगी जी समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी डा० सुधीर अवस्थी बिलारी विधायक फहीम इरफान पूर्व विधायक हाजीपुर युसूफ अंसारी महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी जुगल किशोर वाल्मीकि जी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष अमरोहा सर्वेश सैनी जी ,,सुभाष पाल जी राजेश गोयल जी ,नवनीत राणा जी , अफरोज जहां ,राजेश्वरी यादव ,लखन सैनी आदि संख्या में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।सम्मेलन का समापन संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा व्यापारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।


