नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
उत्तराखंड। हरिद्वार भूपतवाला रोड स्थित भारत माता मंदिर के सामने सर्वोदय सत्संग आश्रम में पूजा पाठ को लेकर नई और पुरानी समिति के बीच विवाद हो गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने गणेश चतुर्थी के दिन 14 सितंबर से आश्रम में पूरे एक साल तक रोज रुद्राभिषेक कराने का निर्णय लिया और पूजा शुरू करा दी। आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष ने रुद्राभिषेक रोकने की कोशिश की परंतु भोले नाथ के आशीर्वाद और हमारे दृढ़ निश्चय से रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष का कहना है कि विगत माह पूर्व पुरानी समिति को भंग कर सर्व सम्मति से नई समिति का गठन किया गया है। पुरानी समिति नहीं चाहती थी कि आश्रम का उत्थान हो पूजा-पाठ हो यात्री गण आकर रुके। परंतु अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा आश्रम में रोज पूजा-पाठ होगा यात्रियों के रुकने की व्यवस्था उनके भोजन की व्यवस्था सहित आश्रम हित के सभी कार्य किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे हम सभी का सम्मान करते हैं परंतु यदि किसी के द्वारा आश्रम हित के कार्यों में कोई बाधा डाली गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


