नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद/डिलारी: थाना डिलारी क्षेत्र के रेता माफी गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जीपीएस एकेडमी के बाहर छात्र-छात्राओं से भरी ई-रिक्शा को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार 8 स्कूली बच्चे घायल हो गए। कई बच्चों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बच्चों को संभाला और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही डिलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

