91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मुरादाबाद मंडल का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

मुरादाबाद। कोलकाता में ERSA द्वारा 11 से 13 सितंबर तक आयोजित 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल का नाम रोशन किया है।प्रतियोगिता में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर CCTC के पद पर कार्यरत *श्री अनुराग सिंह ने Shot Put (गोला फेंक) स्पर्धा में 17.65 मीटर* की दूरी तक गोला फेंककर *रजत पदक (Silver Medal)* जीता।इसी प्रतियोगिता में मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग में OS के पद पर कार्यरत *श्रीमती सरिता सिंह ने Hammer Throw (हैमर थ्रो) में कांस्य पदक (Bronze Medal)* हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।वहीं देहरादून स्टेशन पर CCTC के पद पर कार्यरत *श्री देवांग दराल ने Hammer Throw में 64.60 मीटर* की दूरी तक थ्रो कर *स्वर्ण पदक (Gold Medal)* अपने नाम किया।इस चैम्पियनशिप में उत्तर रेलवे की टीम ने कुल मिलाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रेल प्रशासन ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचायक है और इससे अन्य रेलकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!