अपर नगर आयुक्त ने प्रशासन व यातायात पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल

नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। बुध बाजार-स्टेशन रोड पर करोड़ों की लागत से बनी स्मार्ट सिटी रोड अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क तो सुंदर बन गई, लेकिन पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त होने से पूरा बाजार जाम के जाल में फंस गया है। वहीं अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह ने प्रशासन व यातायात पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अकेले नगर निगम से हम ही हर समस्या का संज्ञान लेते है न प्रशासन ध्यान देता है न यातायात पुलिस जो काम यातायात पुलिस का है वो हमें करना पड़ता है। जाम की समस्या को लेकर आज व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान (रजि.) का गुस्सा फूट पड़ा।महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष विजय मदान ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण में साढ़े तीन साल लगे, व्यापारियों ने सारी कठिनाइयां झेलकर पूरा सहयोग दिया था। वादा था कि सड़क इतनी सुंदर और आधुनिक बनेगी कि दूसरे शहरों के लोग देखने आएंगे।*डिवाइडर के दोनों ओर वाहन, ठेलों का कब्जा और पार्किंग वसूली से बुरा हाल*ज्ञापन में कहा गया कि आज डिवाइडर के दोनों ओर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं, पार्किंग शुल्क वसूली और आसपास ठेलों के जमावड़े से हर समय अव्यवस्था और जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्मार्ट रोड का उद्देश्य ही फेल होता नजर आ रहा है। फोरम ने पहले ही 4-5 वैकल्पिक पार्किंग स्थलों का सुझाव दिया था।फोरम की मांग है कि सड़क पर नगर निगम द्वारा पार्किंग बनाकर शुल्क वसूली के बजाय सुनियोजित पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाए और बाजारों में दो पहिया वाहनों का सुगमता से आवागमन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वर्षा में जलभराव और स्कूल के समय बसों से लगने वाले जाम पर भी ध्यान दिया जाए बसों को बाजारों में न घुसने दिया जाए ताकि जाम न लगे और स्मार्ट सिटी का उद्देश्य पूरा हो सके।महापौर ने जाम के मामले में पुलिस को ठहराया जिम्मेदार महापौर विनोद अग्रवाल ने साप्ताहिक बाजारों को लगवाने के पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पुलिस वसूली करती है और बाजार लगवाती यदि वह चाहे तो बाजार में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। परंतु पुलिस चाहती ही नहीं व्यवस्था बनवानाव्यापारियों का आक्रोश देखकर महापौर ने अपर नगर आयुक्त और नगर आयुक्त को लिखित आदेश दिया कि पार्किंग ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाए। ये सुनते ही व्यापारियों ने महापौर व अपर नगर आयुक्त का धन्यवाद किया।बहरहाल आगे क्या होगा ये तो समय ही बताएगा फिलहाल के लिए पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया गया है।


