नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद,। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का शुभारंभ उपस्थित सदस्यों द्वारा गायत्री मंत्र पढ़कर किया गया।संस्था के महासचिव घनश्याम सिंह चौहान ने गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई और इस माह जन्म लेने वाले सदस्यों को पटका ओढ़ाकर जन्मदिन की बधाई दी।बैठक का मुख्य आकर्षण कवयित्री डॉ. प्रेमवती उपाध्याय का काव्य पाठ रहा। उन्होंने समसामयिक मुद्दों, नारी शक्ति और राष्ट्रीयता की भावना पर केंद्रित अपने गीतों का सुमधुर पाठ कर उपस्थित सदस्यों को काव्य रस से सराबोर कर दिया। इससे पूर्व राजीव सक्सेना ने कवयित्री का परिचय दिया और हिंदी दिवस के संबंध में अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। एसोसिएशन की अध्यक्षा जी. कुमार ने प्रेमवती जी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।सभा में एस.पी. सिंह, डॉ. विनोद कुमार, सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, विपिन सरन अग्रवाल, के.सी. पुंडीर, जे.पी. तालान, रीता आनंद, सपना गुंबर, योगेश गुप्ता, के.के. सक्सेना, वी.सी. श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

