सुनील कपूर,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में आज नवागंतुक मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह (आईएएस) का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की और संचालन महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया। अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त का पुष्प गुच्छ और मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव ने मंडलायुक्त का जीवन परिचय पढ़ा।समारोह को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, उसे सीखने का भाव नहीं छोड़ना चाहिए। जब भी किसी पत्रावली के निस्तारण में आवश्यकता महसूस होती है, तो वह बेझिझक अधिवक्ताओं से पूछने को तैयार रहती हैं, क्योंकि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक हैं।बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि मंडलायुक्त ने अपने अल्पकाल में ही जो कार्य किए हैं, वह उनकी कार्यशैली और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है।इस अवसर पर मंडलायुक्त संगीता सिंह के कर कमलों से बार एसोसिएशन की 4 जुलाई 2026 से प्रभावी नवीन बायलॉज पुस्तक का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में उमाकांत शर्मा, सुधीर गुप्ता, महेश चंद्र त्यागी, आदेश श्रीवास्तव, प्रभात गोयल, अतुल सोती, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडेय, शिव कुमार गौतम, सुरेश सिंह, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन, कैलाश सिंह, पंकज शर्मा, सचिन कुमार, फिरोज आलम, सीता सैनी, दीपिका वर्मा, निमित जायसवाल, आसिफ, पूनम सैनी, शुभी माथुर, अकरम, रफीक अहमद, बाबू इस्लाम, मलिक अंसारी, नीतू पाल, नीतू चौधरी, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, अजय पाल, सुनीत अग्रवाल, पुष्प यादव सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।


