नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद, 8 सितंबर। मुरादाबाद की धरती पर आज संपूर्ण सवर्ण समाज ने ऐसा हुंकार भरा कि पूरा कलेक्ट्रेट हिल गया। जिलाधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों सवर्ण युवाओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन ठोक दिया और अपने ही सवर्ण सांसदों-विधायकों को चूड़ियां भेजकर कह दिया – अब चुप नहीं बैठेंगे!*सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा – UGC से लेकर आरक्षण तक घेरा*सवर्ण समाज ने साफ ललकारा – UGC के नियम वापस लो, जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करो, सवर्ण आयोग बनाओ और SC/ST एक्ट की समीक्षा करो। नारा गूंजा – सबको समान अधिकार, समान न्याय दो!*रजत शर्मा की दहाड़ – अब सवर्ण जाग गया है*भगवान परशुराम संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने मंच से केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। बोले – बहुत हुआ सवर्णों की अनदेखी, अब सरकार को हमारी ताकत दिखानी पड़ेगी।ये लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं, अपने हक और सम्मान की लड़ाई है।*चूड़ियों से सियासत में भूचाल, हनुमान चालीसा से गूंजा DM ऑफिस*गुस्साए समाज ने सवर्ण नेताओं के नाम चूड़ियां भेंट कर कहा – अगर आप हमारी आवाज नहीं उठा सकते तो ये पहन लो। इसके बाद DM ऑफिस के बाहर सैकड़ों युवाओं ने एक साथ हनुमान चालीसा पढ़कर ऐसा शंखनाद किया कि प्रशासन भी देखता रह गया।मौके पर प्रियांशु जोशी, रणजीत ठाकुर, सौरभ ठाकुर, अंकित गुप्ता, राजकुमार ठाकुर, अभिषेक शर्मा, मनोज व्यास, गौरव भटनागर, विशु गुप्ता, सूर्या शर्मा, अरविंद मिश्रा, रजत श्रोत्रिय, चंद्रमणि ठाकुर, सनी दुबे समेत सैकड़ों सवर्ण मौजूद रहे और सरकार को खुली चेतावनी दे दी।


