नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
उत्तराखंड। हरिद्वार सत्संग आश्रम समिति के द्वारा पूर्व सूचना के उपरांत साधारण सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बैंक शाखा प्रबंधक नंद किशोर गोयल ने की सभा के दौरान नवीन कार्यकारिणी गठित की गई सभी सदस्यों के द्वारा सर्व सम्मति से अशोक कुमार शर्मा को समिति का अध्यक्ष चुना गया वहीं युधिष्ठिर हांडा, श्रीमती कुसुम तोमर को उपाध्यक्ष राष्ट्र गौरव शर्मा को महामंत्री रमेश चंद्र गिरि, डाक्टर सत्यदेव शुक्ला को उपमंत्री,शरद शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं मनी पांडे, सचिन गौड़,आशुतोष त्यागी, प्रदीप शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।

