नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद राम निवास सारस्वत,
मथुरा । राया श्रीराधारानी सेवा समिति के तत्वावधान में 126वीं मासिक पदयात्रा रविवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रातः 6 बजे रेतिया बाजार ठा. राधा गोपालजी जी मंदिर से पूजा अर्चना हरिनाम संकीर्तन के साथ मांट मार्ग होते हुए मानसरोवर धाम राधारानी मंदिर पहुंची। जगह जगह भक्तजनों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया गया। समिति द्वारा राधारानी को भोग प्रसाद निवेदित करने के पश्चात प्रसाद वितरित किया जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पवन गोयल, मुकेश अग्रवाल, सुनील कुमार, प्रमोद गोयल, प्रभात अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रामस्वरूप कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद, प्रशांत, योगेश अग्रवाल, गगन गोयल, अरुण, नैना अग्रवाल, किशोरी अग्रवाल,र्जनों अंजू आदि मौजूद रहे।

