नेशन एएक्सप्रेस इंडिया,
उत्तराखंड। हरिद्वार गीता भवन में एक विशाल सभा आयोजित की गई सभा की अध्यक्षता अनिल मिश्रा व संचालन दिनेश बानी ने किया सभा में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजशेखर सेखावत सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं शीतला प्रसाद पाण्डे, कार्यकारी अध्यक्ष पं अशोक कुमार शर्मा भी पंकज धनोरिया अविश्वास पार्टी, सुशील शुक्ला, कृष्णा त्यागी दिल्ली, बीएस तिवारी लखनऊ, देवेन्द्र शुक्ला, आर० पी० शर्मा गाजियाबाद, अनिल मिश्रा ग्वालियर, सुशील शुक्ला, वैभव, प्रिया पान्डे (बरेली) रामपाल शर्मा, विजय श्याम तिवारी (प्रयागराज), असीम पाण्डे आदि सहित अनेक संगठनों व पार्टियों के अध्यक्ष व मुख्य पदाधिकारी उपास्थित रहे।

सभा में समस्त अध्यक्षों द्वारा विभिन्न विकल्पों पर जोर दिया गया कि हम पार्टी बनाये मोर्चा बनाये कोर कमेटी बनाये आदि।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि साथियो आपके विचार उत्तम और प्रभावशाली है मगर अब इन चीजों के लिए समय शेष नहीं है। उत्तर प्रेदश , उत्तराखण्ड ,हिमाचल प्रदेश, चुनाव का समय भी निकट आ गया है इसलिए आप सबसे निवेदन है कि सब लोग जिसकी जितनी क्षमता है उसके अनुसार अपनी जिम्मेदारी ग्रहण करो उन्होंने यह भी कहा कि जो भाई जिस विधानसभा से प्रत्याशी बनना चाहते हैं वह अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए सदस्यता ग्रहण करें।
सभा की अध्यक्षता कर रहे ग्वालियर से आये अनिल मिश्रा ने अपने धन्यवाद भाषण में कहा कि आप लोग जिस रुप में भी सवर्ण समाज के लिए कार्य करना चाहते हैं मै हर तरह हर समय आपके साथ हूँ और संघर्ष करता रहूंगा सभा में किसी ने भी कोई वाद विवाद नहीं किया बल्कि सबने अपनी सहमति जताते हुए एक ठोस रणनीति बनाने को कहा। इसी के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।
