नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। थाना भोजपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। ये लूट नहीं, बल्कि पीड़ित के नौकर द्वारा अमानत में खयानत का मामला निकला।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना भोजपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी लूट की सूचना का सफल अनावरण किया है।दरअसल, पीड़ित के 5,60,000 रुपये नगद और मरम्मत के लिए रखे गए 107.21 ग्राम 18 कैरेट सोना (3 हार और 1 टीका) कीमत करीब 13,40,125 रुपये की लूट की सूचना उसके नौकर ने पुलिस को दी थी। जांच में यह कहानी फर्जी निकली।इस मामले में थाना भोजपुर पर मु0अ0सं0 394/26 धारा 316(4), 3(5) BNS में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आज 14.09.2026 को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:*1.* शंकर पुत्र मोहन, निवासी गुलाबबाड़ी, फल मंडी रोड, थाना कटघर*2.* मनीष पुत्र बसंत कश्यप, निवासी सूरजनगर, पीतलनगरी, थाना कटघर*3.* हर्ष पुत्र हरपाल, निवासी कमला विहार, पीतलनगरी, थाना कटघरपुलिस ने इनके कब्जे से *5 लाख रुपये नगद (500-500 के नोट), 104.21 ग्राम सोने के 3 हार और 1 टीका, 200-200 ग्राम के 2 सफेद धातु के आभूषण और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP-21-CU-7231* बरामद की है।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित के रुपये और सोने में हेराफेरी कर फर्जी लूट की कहानी बनाई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

