सुनील कपूर
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरिहर मंदिर जलाभिषेक के लिए मुंबई के वरिष्ठ नेता राजेश दुबे अनिल देशमुख उत्तराखंड के प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी महेश आहूजा ने इस बार मुरादाबाद शिवसेना द्वारा शुरू किए गए आंदोलन का नेतृत्व किया। मुरादाबाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और महानगर प्रमुख कमल सिंह राव जी के साथ बरेली, हल्द्वानी, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर एवं नोएडा के जिला प्रमुख भी मौजूद रहे। हरिहर मंदिर की तरफ कूच करने के लिए मुरादाबाद शिवसेना की विभिन्न इकाईयों एवं शाखाओं के सैकड़ो शिव सैनिक प्रातः 11:00 बजे बुध बाजार स्थित जिला कार्यालय पर समय अनुसार एकत्रित होने लगे ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर ट्राली में इकट्ठे होकर आते कई शिव सैनिकों को रास्ते में ही भारी पुलिस बल लगाकर और महानगर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी को घरों में नजर बंद कर रोक लिया गया। बावजूद इसके सैकड़ो शिव सैनिक जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर 12:30 बजे जब शिवाजी चौक से से निकलने लगे थे शिवाजी चौक के निकट पहुंचते ही चारों तरफ भारी पुलिस बल लगाकर एक छावनी बना दी और वहीं उन्हें रोक लिया, जिससे शिव सैनिको और पुलिस के बीच भारी नोक-झोक हुई, “बाबा हम तो आएंगे जल वही चढ़ाएंगे”, ” जय भवानी जय शिवाजी” के नारों से पूरा बुध बाजार गूंज उठा। पुलिस द्वारा रोकने के विरोध में शिव सैनिक धरना देते हुए सड़क पर बैठ गए इसके बाद पुलिस ने शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया। आज के आंदोलन में भाग लेते हुए लगभग 1200 शिवसैनिकों ने अपनी लिखित गिरफ्तारी दी। इस विपिन भटनागर, वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव , मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर,आकाश सिंह, मयंक सैनी, महेश राजपूत, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, तिलक राज, विशाल सैनी, शिबू सैनी, शरद कपूर, यश कश्यप, हरि सिंह, सोनू, जीतू प्रजापति , तेजपाल सैनी, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, उमेश ठाकुर, सुरेश सैनी, नितेश सिंह,पंकज पाल, बादाम सिंह,हर्ष सिंह, अशोक सैनी, पवन रोहिल्ला, चंचल अरोड़ा के साथ सैकड़ों शिव सैनिक मौजूद रहे।


