संजय शर्मा
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। पुरानी तहसील के सामने हरिसन मार्केट स्थित नगर निगम की दुकान संख्या-01 व 02 को बेचने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। एक तरफ शिकायतकर्ता ने पुनः जांच की मांग की है, वहीं नगर निगम ने मामले को निस्तारित कर दिया है।
सागर सराय निवासी श्री अमित मित्तल ने 13 जून 2026 को IGRS पर शिकायत संख्या 40013526027753 दर्ज कराई थी। आरोप था कि हरीसन मार्केट की दुकान के आवंटी द्वारा मोटी रकम लेकर दुकान बेचने की फिराक में है।
पहली जांच में निगम ने कहा था कि दुकान किराए पर नहीं दी गई। इससे असंतुष्ट होकर सागर सराय निवासी अमित मित्तल ने 14 अगस्त को पुनः पत्र देकर स्थल जांच और रिकॉर्ड खंगालने की मांग की।
वहीं 11 अगस्त 2026 को अपर नगर आयुक्त ने आख्या में कहा कि आवंटी समर अरोड़ा ने दुकान बेचने से इनकार किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया कि “दुकान नगर निगम की संपत्ति है। किसी भी किराएदार को इसे बेचने का अधिकार नहीं है। यदि कोई ऐसा करता है तो दुकान सील कर दी जाएगी।”
वहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर निगम ने केवल समर अरोड़ा के बयान के आधार पर “गोलमाल” कर आख्या लगा दी। मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच नहीं की जिससे प्रतीत होता है कि नगर निगम और समर अरोड़ा के बीच कुछ तो चल रहा है।

