नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पीतल नगरी स्थित कार्यालय सक्सेना भवन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया और आजादी के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी स्वाधीनता का मूल्य समझते हुए इसका तन-मन से सम्मान करना चाहिए। आज देश अनेक आंतरिक और विदेशी खतरों का सामना कर रहा है। ऐसी स्थिति में कायस्थ समाज को एकजुट होकर समाज को बेहतर बनाने के साथ ही राष्ट्र को सशक्त और उन्नत बनाने की दिशा में भरपूर प्रयास करना चाहिए।समारोह में महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव सक्सेना,बोबी सक्सेना प्रबोध सक्सेना, राजीव सक्सेना, अमित सक्सेना, सूरज सक्सेना, डब्लू सक्सेना, केशव सक्सेना, अतुल सक्सेना, विशाल सक्सेना, सुधीर भटनागर, राहुल सक्सेना, अक्षय सक्सेना, विजय सक्सेना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


