नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। श्रावण मास के अवसर पर कांवड़ियों की सेवा करने हेतु जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि.उ प्र (“जाप”) एक शिविर लगाने जा रहा है जिसकी जानकारी पत्र द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने बताया कि “जाप” जिला इकाई मुरादाबाद द्वारा विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण माह के पावन अवसर पर अपने महानगर से होकर गुजरने बाले कॉवर यात्रियों के सेवार्थ जल- फल आदि वितरण का शिविर आगामी 09 अगस्त 2026 रविवार को लगाया जाना सुनिश्चित हुआ है उक्त शिविर दिल्ली रोड स्थित “राही होटल” के गेट के पास प्रातः 10:00 बजे से प्रभु इच्छा तक लगाया जाएगा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंदरकी के लोकप्रिय विधायक माननीय रामवीर सिंह के करकमलों द्वारा किया जायेगा जिसमे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सतपाल सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद, माननीय जयपाल सिंह “व्यस्त” सदस्य विधान परिषद,माननीय गोपाल अंजान सदस्य विधान परिषद, माननीय मनोज आहूजा एम डी आहूजा ग्रुप/एडवाइजर “जाप”..! तथा पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह,अपर जिला अधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष “जाप”, अमित गोयल एम डी आकांक्षा आटोमोबाइल लि./उपाध्यक्ष “जाप”, गिरीश भंडूलामहानगर अध्यक्ष भाजपा प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने सभी पत्रकार बन्धुओं व समाज सेवियों को शिविर में आमंत्रित करते हुऐ संस्था द्वारा आयोजित इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

