नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
*वाराणसी, 09 अगस्त 2026*।
सनातन संस्कृति, धर्म और गो-माता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, परमपूज्य शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के विशेष प्रतिनिधि एवं प्रखर सनातन प्रचारक *पूज्य देवेन्द्र कुमार पाण्डेय “गोप जी”* को सर्वजन सनातन पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।

*त्याग और तपस्या की मूर्ति*
गोप जी राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं। आंदोलन के दौरान उन्हें गोली भी लगी, परन्तु धर्म के प्रति उनका संकल्प अडिग रहा। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में माँ वाग्देवी के प्राकट्य का प्रकरण हो या गो-रक्षा का आंदोलन, प्रत्येक स्थान पर उन्होंने धर्मध्वजा को ऊँचा किया है।उन्होंने गोवर्धन गिरिराज की परिक्रमा कर दिल्ली के संसद भवन तक नंगे पैर पदयात्रा की। भारत की सभी राजधानियों में “गो-ध्वज स्थापना यात्रा” चलाकर गो-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया। प्रयागराज में धर्म संसद का सफल संचालन और कुंभ में शाही स्नान के अवसर पर शंकराचार्य जी के जुलूस का गो-ध्वज के साथ नेतृत्व कर उन्होंने सनातन समाज में नई चेतना का संचार किया।
*नया अध्याय*
उनके नेतृत्व में अब सर्वजन सनातन पार्टी “गो-रक्षा, धर्म-रक्षा, संस्कृति-रक्षा” के संकल्प के साथ देश भर में सनातन मूल्यों की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। सनातनियों का मानना है कि गोप जी का अध्यक्ष बनना अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
*बधाई संदेश*
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष *पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय*, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष *अशोक कुमार शर्मा*, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष *राजेश मणि त्रिपाठी*, पूर्व महासचिव *आशुतोष चतुर्वेदी *, पूर्व कोषाध्यक्ष *गौरव पाण्डेय* सहित समस्त पदाधिकारियों एवं संत समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सनातन धर्म के उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।सर्वत्र सनातन समाज में प्रसन्नता की लहर है और सभी ने गोप जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।—

