नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद राम निवास सारस्वत,
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन के चावल की कालाबाजारी को जा रही बिना नम्बर की मैक्स पिकअप को रात्रि दस बजे चौकी अनोड़ा इंजार्ज ने चेकिंग के दौरान ग्राम भरऊ के रास्ते पुलिस ने पकड़ लिया। जिसमें 46 कट्टे चावल के लदे हुए थे। जो कालाबाजारी को इगलास जा रहे थे। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम सीपी सिंह ने जिलापूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये। डीएम के आदेश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक महावन रविकांत को मौके पर भेजा और जांच शुरू कर दी। जांच में गाड़ी में राशन के चावल के 46 कट्टे लदे हुए थे। जिसमें 45 से 50 किलो बजन बताया गया।पुलिस ने गाड़ी चालक आजाद खान पुत्र पप्पू खान निवासी अबेरनी सहित दो अन्य लोगो को हिरासत में ले लिया।पूर्ति निरीक्षक द्वारा गाड़ी चालक से पूछताछ में बताया कि उक्त चावल के कट्टे महेश अग्रवाल अबेरनी, भुवनेश अग्रवाल पचावर थाना बलदेव से इगलास के सहारा कला इगलास वंशी प्रधान के यहां लेकर जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया उक्त लोग सस्ते दामों में राशन डीलरों के यहां से चावल खरीदकर कालाबाजारी को ले जाते हैं। और मोटे दामों में बेचकर मुनाफ कमाते है। पूर्ति निरीक्षक ने उक्त चावल राया निवासी जाकिर हुसैन राशन डीलर के सुपुर्दगी में दे दिया। वही डीएम के आदेश पर महेश अग्रवाल अबेरनी भुवनेश अग्रवाल पचावर और वंशी प्रधान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संगीन धाराओं में थाना राया में मुकदमा दर्ज किया गया है।

