पूर्व में एक मिडिया कर्मी से भी कर चुके हैं अभद्र व्यावहार
नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। भाजपा पार्षदों ने महापौर विनोद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मोर्चा खोल दिया है मामला महापौर द्वारा अभद्र व्यावहार करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने से लेकर जान से मारने की धमकी तक जुड़ा है। मुरादाबाद में बीते दिनों नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों के ही पार्षद गायब रहे। उनमें से कुछ पार्षदों का कहना है कि हम बैठक में शामिल नहीं हो पाये और जब अगले दिन महापौर कैंप कार्यालय गये तो महापौर बैठक में न आने की बात को लेकर तू तडा़क और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे जिस पर उन्हें समझाने की कोशिश की गई परंतु वह नहीं माने और हद तो जब हो गई कि जब वार्ड संख्या 12 के पार्षद प्रशांत कुमार के अनुसार महापौर उसे धमकाते हुए कहते हैं कि तू बैठक में क्यों नहीं आया पार्षद ने जबाव दिया कि और पार्षद भी तो नहीं आये जबाव देने पर महापौर आगबबूला हो गए और कहने लगे कि तेरे वार्ड में लाइनें हैं उस पर पड़ा मिलेगा। पार्षदों का यह भी कहना है कि महापौर के द्वारा महिलाओं के लिए भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है। वहीं महापौर द्वारा दी गई इस धमकी को लेकर पार्षदों में आक्रोश है और उन्होंने प्रदर्शन किया व भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला को शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि सारा प्रकरण लखनऊ हाईकमान को जरुर बताया जाये। वैसे महापौर के खिलाफ आरोप पहली बार नहीं लग रहा है इससे पहले भी पार्षद विनोद शर्मा ने निर्माण टेंडरों को मेनेज कराकर घोटाला कराने व सरकारी धन का नुकसान करने का आरोप लगाया था। वहीं कुछ समय पूर्व पार्टी के एक जूलूस के दौरान पूर्व महानगर मिडिया प्रभारी से भी मेयर के पैर पर पैर रखने को लेकर कहासुनी से लेकर गिरेबान पकड़ने तक की घटना हो चुकी है। परंतु उस दौरान भी महापौर के प्रतिनिधि सिपेहसलारो ने मामला रफा-दफा करा दिया और पार्टी संगठन ने उस समय भी चुप्पी साध ली इसलिए वो चाहें किसी को गाली दें जान से हाथ दें या घोटाले करायें उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता परन्तु अबकी बार महापौर पर दांव उल्टा पड़ गया जहां पार्षद प्रदर्शन करने तक मैदान में उतर आए। महापौर द्वारा दी गई धमकी से साफ दिखाई देता है कि उनका सरकारी जमीन हड़पने निर्माण टेंडरों में घोटाला कराने का मामला तो सुना था परन्तु वह तो उससे भी आगे निकल कर अपनी ही पार्टी के पार्षदों को मौत के घाट उतारने की राह पर चल पड़े हैं। आपको बता दें कि महापौर विनोद अग्रवाल अपने ही कैंप कार्यालय पर पूर्व में एक मिडिया कर्मी से भी अभद्रता कर चुके हैं। परंतु यह मामला तो बेहद गंभीर है आगे पार्टी क्या कदम उठायेगी यह तो समय ही बताएगा।


