नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। पीएम श्री स्कूलों में एक बहुत बड़ा गड़बड़ झाला सामने आ रहा है जिसका RTI में खुलासा हुआ है, कि किस तरह कम्प्यूटर लैब फर्नीचर क्रय में सेंट्रल पर्चेजिंग की गई है।
महानिदेश स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के द्वारा
दिनांक 05.03.2026 को समग्र शिक्षा अभियान में प्रदेश के सभी जनपदों में चयनित हुए पीएम श्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब की मेज कुर्सी हेतु 1 लाख 86 हजार प्रति स्कूल की दर से धनराशि जारी करके मानक के अनुसार फर्नीचर खरीदने के निर्देश दिये गए थे। परन्तु जनपद मुरादाबाद के पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार और कार्यालय के जिम्मेदार लोगों ने पूरे जिले में बिना टेंडर और उचित प्रक्रिया अपनाए शिक्षकों पर दबाव डालकर क्वालिटी ट्रेडर्स नाम की एक ही फर्म से उक्त फर्नीचर की खरीदारी करवा दी और बिना मानक के ही घटिया दर्जे का फर्नीचर स्कूलों में भिजवा दिया। अभिषेक गौड़ नाम के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मंगवाई गई जनसूचना में इसका खुलासा होने पर उन्होंने लोकयुक्त उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच करवाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल पर्चेजिंग से सम्बंधित फर्म क्वालिटी ट्रेडर्स बीएसए आफिस के ही एक कर्मचारी के रिश्तेदार की है और बीएसए आफिस सहित जनपद के अधिकांश ब्लाकों में इसी फर्म से सामग्री का क्रय होता आ रहा है। जो अपने आप में एक बड़ा घोटाला है। अब मामला खुलने पर देखते हैं आगे क्या होगा।

