सामाजिक न्याय और पीडीए की मजबूती का लिया संकल्प
रचित गुप्ता
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
संभल । चंदौसी विधानसभा 31 के अंतर्गत असालतपुर जराई स्थित समाजवादी पार्टी व्यापार सभा संभल कार्यालय पर महान शासीका न्यायप्रिय और कुशल प्रशासक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती अत्यंत आदर और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी व्यापार सभा जिला अध्यक्ष सुभाष पाल
ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर जी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, न्याय और समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था. उनके द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को दोहराते हुए कहा कि शोषितों और वंचितों को उनका हक दिलाना ही लोकमाता अहिल्याबाई जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब PDA समाज पूरी तरह एकजुट हो चुका है. सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाकर वर्ष 2027 में आदरणीय अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है.
जयंती समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
जिला अध्यक्ष सुभाष पाल के साथ प्रमुख रूप से प्रमोद राघव, श्री कृष्ण शर्मा, गौरव यादव, विनोद यादव, जयचंद सागर, जगवीर, बब्लू सिंह, नैन बाबू, आरिफ, शिवा, वसीम, शानू, कालू, अमित, मुंशी अनीस, निजाम, पप्पू और धर्मेन्द्र यादव सहित समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

