नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। महंत राम गिरि ने दिनांक 09 अप्रैल को की गई अखाड़े की कार्यवाही और गलत प्रक्रिया अपनाते हुए किए गए ट्रांसफर के खिलाफ सिविल कोर्ट मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए पूरी कार्यवाही को नियम विरुद्ध बताया है। महंत राम गिरि की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में यह कहा गया है कि वह गुरु की उत्तराधिकार परंपरा के अनुसार मंदिर पर महंत तैनात हैं। दर्ज कराए गए मुकदमे में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के पदाधिकारियों अध्यक्ष सभापति, महंत हरि गिरी सहित महंत महाकाल गिरी ओर हितेश्वर गिरी के भी नाम है शामिल किए गए हैं।


महंत राम गिरि के वकील सीनियर एडवोकेट राकेश जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जूना अखाड़े का आदेश पूर्ण रूप से गलत ओर आधारहीन है। उसकी कोई बाध्यता वादी राम गिरि महाराज पर नहीं है। कोर्ट के द्वारा मुकदमे में 07 मई की तारीख निर्धारित की गई है। जिस पर अगली सुनवाई होगी।
