नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। मुरादाबाद में आजकल हाईवे हो या मुख्य बाजार हर तरफ ई रिक्शा का अंबार लगा हुआ है अब तो नौबत यहां तक आ गई कि आमजन को रोजाना आधा आधा घंटा ई रिक्शा और मुख्य बाजार गंज गुरहटटी से लेकर मंडी चौक, मंडी बांस तक चार पहिया वाहनों की एंट्री के कारण लगने वाले जाम से जूझना पड़ता है। परंतु आमजन की इस समस्या से अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है कुछ समय पहले जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए ई रिक्शाओ का जोन निर्धारित कर व्यवस्था लागू की गई थी जो नेशन एक्सप्रेस इंडिया की टीम द्वारा पड़ताल की गई तो वह पूरी तरह धराशायी नजर आई सभी रिक्शा चालक बेखौफ होकर एक दूसरे के जोन में रिक्शा संचालित कर रहे हैं वहीं यातायात पुलिस की और से दिन में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर कोई रोक नहीं है हैरत की बात यह है कि मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस की भी तैनाती नहीं है कुछ समाजसेवी व्यक्तियों को यातायात व्यवस्था में सहयोग करते हुए देखा गया।

नाम न खोलने की शर्त पर कुछ यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा बताया गया कि यदि पुलिस शक्ति करती है तो जनप्रतिनिधि बीच में आ जाते हैं और कार्यवाही न करने का दबाव बनाते हैं।
अमरोहा गेट पर राहगीर मौहम्मद अकरम का कहना है कि इस समय बड़ी गाड़ियों और ई रिक्शा के कारण हर वक्त जाम लग रहा है पर यातायात पुलिस का कोई ध्यान इस ओर नहीं है जोन व्यवस्था बनाई गई थी कोई रिक्शा चालक जोन के हिसाब से नहीं चल रहा जहाँ मर्जी चला रहा है सारे मुरादाबाद की ई रिक्शा बाजार में ही चल रही है।
चौमुखा पुल पर राहगीर सुभाष शर्मा
का कहना है कि ई रिक्शा के कारण बुजुर्ग व्यक्तियों का तो बाजार में वाहन लेकर निकलना दुश्वार हो गया है कुछ कहो तो ई रिक्शा वाले लड़ने तक को तैयार हो जाते हैं अगर किसी के घर में कोई बीमार हो तो एंबुलेंस तक नहीं निकल सकती इसी के कारण कुछ समय पहले एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जिसकी वजह से कुछ दिन शक्ति की गई पर कुछ दिन बाद पुलिस का फिर वो ही ढर्रा शुरू हो गया
मंडी चौक में राहगीर रमेश छावड़ा का कहना है कि रोज हर समय ई रिक्शा और बडी़ गाड़ियां बाजार में आने से जाम लगता है रिक्शा जोन में चलनी चाहिए और बाजारों में बडी़ गाड़ियों की एंट्री दिन में बंद होनी चाहिए यदि पुलिस नहीं करती है तो हमारे जनप्रतिनिधियों को सोचना चाहिए कि जनता को कितनी परेशानी होती है कई बार जाम में ऐंबुलेंस तक फंस जाती है।
