संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत करोड़ों रुपए खर्च करके जगह जगह वाटर एटीएम लगाये गए जिससे मुरादाबाद की जनता के मन में ठंडा पानी मिलने की उम्मीद जगी। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत लगाये कुछ वाटर एटीएम शुरुआत में ही चलते दिखाई दिए। आज चाहें गुरहट्टी स्थित अमर उजाला विज्ञापन आफिस के बराबर का वाटर एटीएम हो या कंपनी बाग मे के सीएम स्कूल के बराबर का एटीएम हो हैरानी की बात तो यह है कि मंडलायुक्त आफिस, नगर निगम टाउन हॉल आफिस, और मिशन स्कूल के सामने नगर निगम आफिस के गेट पर लगे हुए वाटर एटीएम भी बंद पड़े हैं वा जाले लगे हुए हैं।
कंपनी बाग नगर निगम गेट पर बंद पड़ा वाटर एटीएम

कौन देगा जनता के इस रुपए की बर्बादी का जबाब
वाटर एटीएम पर कंपनी बाग में राहगीर अमित रस्तोगी का कहना है कि शहर में जगह जगह पानी की मशीन लगायी गई जब लगायी गई थी तब दो रुपए में एक गिलास ठंडा पानी मिलता था पर कुछ दिन के बाद मशीने बंद हो गई अब या तो बोतल लो या ठंडे पानी को तरसते रहो।
राहगीर चंद प्रकाश का कहना है कि और जगह तो छोड़िये कमीशनर साहब के लगी मशीन भी नहीं चल रही है जनता ठंडे पानी को इधर उधर चक्कर काटती है।
एडवोकेट अरविंद शर्मा का कहना है कि लगभग ढेड़ किलो मीटर के दायरे में पांच वाटर एटीएम लगे हुए हैं पर एक भी चालू नहीं है पांच रूपए की बोतल मिलती थी और दो रुपए का एक गिलास ठंडा पानी मिलता था अच्छा लगता था पर अब सब बंद हो गया अधिकारियों ने और मेयर ने मिलीभगत करके जनता के रुपए की बर्बादी की है वाटर एटीएम तो बंद हैं ही स्मार्ट शोचालय जो बनाये गए थे कई जगह वो भी खराब पड़े हैं इस बर्बादी का हिसाब कौन देगा।
गुरहट्टी पर अमर उजाला आफिस के बराबर में बंद पड़ा वाटर एटीएम

मिशन स्कूल में पेपर दिलवाने आये कमल चौधरी गांधी पार्क पर ठंडा पानी ढूंढते हुए कहते हैं कि एक सिक्के वाली पानी की मशीन स्कूल के सामने आफिस के बाहर लग रही है और एक यहाँ लग रही है दोनों खराब है ऐसी गर्मी में ठंडे पानी का कोई ठिकाना नहीं है।
केसीएम स्कूल के बराबर में बंद पड़ा वाटर एटीएम


वाटर एटीएम की समस्या को लेकर स्मार्ट सिटी में बात करने की कोशिश की गई संपर्क नहीं हो सका
