संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। मुरादाबाद नगर निगम की ओर से आजकल स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। हाल की ही बात करे तो नगर निगम और प्रशासन की सामूहिक टीम द्वारा कोर्ट रोड, ताडी़खाना रोड, बुद्ध बाजार, कांठ रोड, सिविल लाइन्स सहित जगह जगह फुटपाथ पर कब्जा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनका सामान तक जब्त किया गया दूसरी तरफ पब्लिक के कुछ व्यक्तियों का कहना है कि नगर निगम स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाये गए फुटपाथ से व्यापारियों का कब्जा हटवा रहा है बहुत अच्छी बात है। परंतु उसी नगर निगम को यह भी सोचना चाहिए कि वह स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जगह जगह फुटपाथ पर खोखे रखवा रहा है और उन्हें बेचकर जनता से फुटपाथ पर चलने का अधिकार छीन रहा है जो कि लोकतंत्र में सरासर गलत है। लोगों का यह भी कहना है कि शायद नगर आयुक्त और महापौर की मिलीभगत से ये सब हो रहा है। परंतु उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वयं निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में फुटपाथ हो या सड़क हो न तो कहीं अवैध बाजार लगेगा न ही किसी का कब्जा होगा। फुटपाथ जनता के चलने के लिए है खाली रहने चाहिए जनता के आवागमन में अवरुद्ध पैदा न हो परंतु यहाँ तो नगर आयुक्त और महापौर ही ठेकेदारो से मिलकर शहर के मुख्य स्थानों पर स्मार्ट खोखे रखकर फुटपाथ बेच रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया निर्देश किस तरह प्रभावी होगा, होगा भी या नहीं।
बुद्धि बिहार में राहगीर राजेन्द्र सिंह का कहना है कि बुद्धा पार्क हो या कांशीराम नगर जहाँ मर्जी चाहें वहाँ फुटपाथ पर खोखे रख दिए जा रहें हैं जबकि फुटपाथ लोगों के चलने के लिए होतें हैं जिसको महापौर और नगर आयुक्त मिलकर बेच रहे हैं। हम ये पूछना चाहते हैं कि फुटपाथ पर हमसे चलने का अधिकार क्यों छीना जा रहा है।


स्मार्ट सिटी नहीं खोखा सिटी बना शहर
राहगीर सौरभ भाटिया का कहना है कि पूरे शहर में इतनी जगह स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत रोजगार देने के नाम पर ठेकेदारो मिलीभगत करके खोखे रखवा दिए जो आजतक नहीं बिक पाये आज भी विज्ञापन निकला है आवेदन करने के लिए ये क्या है सब जनता के रुपए की बर्बादी है जो महापौर और नगर आयुक्त मिलकर करा रहे हैं। कंपनी बाग में नगर निगम के सामने खोखे रखे हैं जहाँ पूरे फुटपाथ पर तो सामान रखा हुआ है और उसके आगे गाड़ियां खडी़ हो जाती हैं। राहगीर अपनी गाड़ी लेकर निकल नहीं सकते। स्मार्ट सिटी नहीं खोखा सिटी बन गया।
