संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब आठ बजे हनुमानमूर्ति पुल से एक स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। करीब तीस फिट ऊंचाई से नीचे गिरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे हनुमानमूर्ति पुल से रेलिंग तोड़ते हुए एक कार’ नीचे गिर गई। राहगीरों की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो कार में कोई नहीं था।
उसमें एक आधार कार्ड पड़ा था । कार में भारत सरकार लिखा था। आधार कार्ड की मदद से काल की तो पता चला कि कार मूंढापांडे के गांव सरकड़ा खास निवासी अनिल यादव की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह खुद कार चलाकर शहर से घर जा रहे थे। हनुमानमूर्ति पुल पर पहुंचे थे तभी अचानक कार बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। अनिल यादव कार से कूद गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ चोट आ गई थी इसलिए उपचार कराने अस्पताल चले गए।

