संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. आशु अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई रैली का आयोजन सीएमओ कार्यालय से पीली कोठी होते हुए कंपनी बाग तक किया गया, जिसका उद्देश्य संचारी रोगों के प्रति आमजन को जागरूक बनाना तथा वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।


