संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने मुरादाबाद नगर क्षेत्र के परिषदीय विधालयों का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्राथमिक विद्यालय मऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ, प्राथमिक विद्यालय भटावली एवं प्राथमिक विद्यालय काजीपुरा पहुंची।
इस दौरान उन्होंने मिड डे मील योजना के अंतर्गत निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता का सत्यापन किया जो सही पाया गया।

विद्यालय में नवीन पाठ्य पुस्तकें भी बच्चों को उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने विद्यालय परिसरों में बने कक्षा कक्ष, हैंड वॉश एरिया आदि का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पर्याप्त साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिए।
कक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था न होने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रयोगशाला एवं स्मार्ट क्लास को सही ढंग से संचालित किया जाए ताकि बच्चों को इससे सीखने में मदद मिले साथ ही नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने के बारे में भी उन्होंने प्रधानाध्यापक को जरूरी निर्देश दिए

