संजू शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। श्रीबाला जी महाराज के आशीर्वाद से हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी श्रीबाला जी प्रचार समिति रजि. प्राचीन लेखराज शिव मंदिर चंद्रनगर के तत्वाधान में प्रभु श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजीव गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर
जय श्रीराम,जय श्रीहनुमान के उद्घोष के साथ भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
भव्य कलश शोभायात्रा में प्रभु श्री गणेश जी महाराज की झांकी,माता की झांकी,प्रभु श्री राम दरबार की झांकी,ढोल नंगाडो के साथ निकाली गई।
भव्य कलश शोभायात्रा लेखराज शिव मंदिर चंद्रनगर से पुराना एलआईसी ऑफिस लोकोशेड,फूब्बारा चौक,ताज बैंकट हाल,रेलवे हरथला कॉलोनी होते हुए अपने गंतव्य स्थान लेखराज मंदिर चंद्रनगर पर सम्पन्न हुई ।

भव्य कलश शोभायात्रा में
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजीव गुप्ता,श्रीबाला जी प्रचार समिति अध्यक्ष राजकुमार दत्ता,भव्य कलश शोभायात्रा संयोजक पंडित नरेश चंद्र शर्मा,अनीता शर्मा,सिंटू शर्मा,बंटी शर्मा, अनिल कुमार,मिंटू गुप्ता,विजेंद्र कुमार,पायल शर्मा,सोनू शर्मा, शिवम,उपासना आदि भारी संख्या में बाबा के भक्तगण शामिल रहे एवं सभी भक्तों में बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
