संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में आज 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जो 20 मार्च तक चलेंगी।
परीक्षा के प्रथम दिन ही मुरादाबाद में परीक्षा की व्यवस्थाएं ध्वस्त होती दिखाई पड़ी ओर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता भंग होने से परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।वहीं इस व्यवस्था ने परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के सभी दावो की पोल खोल दी। जानकारी के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 100 मीटर दूर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुरादाबाद के कार्यालय में परीक्षा के प्रथम दिवस ही खुलेआम प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया तथा प्रश्न पत्रों की कमी भी सामने आई। वहां पहुंचे शिक्षकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पंजीकृत बच्चों की संख्या से बहुत ही कम प्रश्न पत्र दिए जा रहे हैं जबकि परीक्षा में उपस्थिति सही रहती है। इसलिए दिक्कत होनी लाजमी है। इसके अलावा प्रश्न पत्रों को खुले तौर पर शिक्षकों के सामने ही गिनकर बांटा गया जिससे परीक्षा की गोपनीयता ओर शुचिता भंग हो चुकी है।
अब देखते हैं बीएसए विमलेश कुमार इस सम्बन्ध में क्या एक्शन लेते हैं।
