संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। भाजपा कार्यकारिणी में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिकार अब थम ही गया लखनऊ में कई दिन चले मंथन के बाद देर रात प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने अपनी 20 सदस्यीय नई टीम की घोषणा कर दी। जिसमें
नवदीप टंडन, अशोक सैनी, हेमराज सैनी, गेत्रपाल सिंह, मंगल सैन राजपूत, अमित सिंह मिंटू, कपिल देव जाटव, हरिश प्रजापति को महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा को महानगर महामंत्री वहीं सुनीता शर्मा, वनिता मल्होत्रा, सिमरन कौर जाटव, अभिषेक चौबे, विजय लक्ष्मी पंडित, दीपक चौधरी, दीक्षांत चौधरी, मनीष गुर्जर को महानगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई व कोषाध्यक्ष दीपक बाबू गुप्ता को बनाया है। हालांकि महानगर कार्यकारिणी के कुछ देर बाद ही दस नामित पार्षदों की भी घोषणा कर दी वहीं दो लोगों के नाम दोनों जगह आने के कारण महानगर कार्यकारिणी में अब महानगर उपाध्यक्ष के दो पद रिक्त कर दिए गए हैं।
