संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (TMU ) तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री दी। नड्डा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आजादी के बाद जितना विकास अब हुआ है, उतना पहले सरकार में कभी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा हमने देश को आजाद होते नहीं देखा, लेकिन आज की युवा पीढ़ी खुशनसीब है। यह पीढ़ी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में देखेगी। युवाओं को बदलाव का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
स्टूडेंट्स को डिग्री बांटने के बाद नड्डा ने कहा-आप सभी को आपके संकल्प और मेहनत की वजह से ये डिग्रियां मिली हैं। इसके साथ ही आपके जीवन में नए अवसरों के द्वार खुलें हैं। आप अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ोगे और समाज की सेवा करोगे। यह आपकी तपस्या का फल है, जिसमें आपके माता-पिता का भी बहुत बड़ा योगदान है।
2047 तक आप अपने ही देश को बसते और तरक्की करते देख सकेंगे। आप वही पीढ़ी हैं, जिसे 2047 में विकसित भारत को अपनी आंखों से देखने का अवसर प्राप्त होगा। भारत का भविष्य आपके ही हाथों में है। देश को विकसित बनाने में आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी, जिसे आपको बखूबी निभाना है। हेल्थ केयर, इनोवेशन, साइंस, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में आप अपने सपनों को भी साकार कर सकते हैं और इसके लिए आपके पास मौका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे दिन-रात काम कर रहे हैं और इसके लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है और देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था लगभग 7.4 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रही है।
https://youtube.com/@nationexpressindia?si=bB9Rp7BciWqBbUxS
दुनिया के कई देशों में मंदी और युद्ध जैसी स्थितियां हैं, लेकिन भारत मजबूत आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिले हैं।
मंत्री ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने तेजी से प्रगति की है। हमारे देश में पहले केवल 5 आईआईटी थे, जो अब बढ़कर 23 हो गए हैं। इसी तरह पहले देश में एक ही आईआईएम था, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
60 के दशक से लेकर 20वीं शताब्दी के अंत तक देश में केवल एक एम्स था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 6 एम्स बनाए गए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में 23 एम्स स्थापित किए गए हैं। उन्होंने एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी तैयार किया है। प्रधानमंत्री का सपना है कि अमृतकाल के दौर में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बने। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है और देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था लगभग 7.4 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रही है।
दुनिया के कई देशों में मंदी और युद्ध जैसी स्थितियां हैं, लेकिन भारत मजबूत आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिले हैं।
जेपी नड्डा ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने तेजी से प्रगति की है। पहले देश में केवल 5 आईआईटी थे, जो अब बढ़कर 23 हो गए हैं। इसी तरह पहले देश में एक ही आईआईएम था, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
60 के दशक से लेकर 20 वीं शताब्दी के अंत तक देश में स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए।
