परीक्षार्थियों व परिजनों से अधिक शुल्क वसूला तो होगी सख्त कार्यवाही, एडीएम सिटी

संजय शर्मा,

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार और रविवार को 45 हजार 160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किये हैं। यह परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में करायी जायेगी । 19 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 480 अभ्यर्थी बैठेंगे। 9 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 240 अभ्यर्थियों के बैठने का इंतज़ाम किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नज़र रखी जा रही है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल लगाया गया है। पिछली परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी हैं।
परीक्षा के बाद शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी परीक्षा केंद्रों और सीसीटीवी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार और रविवार को 45 हजार 160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यह परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। 19 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 480 अभ्यर्थी बैठेंगे। 9 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछली परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसटीएफ की टीमें भी सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। परीक्षा के बाद शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने परीक्षा केंद्रों और सीसीटीवी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपूर्ण कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ हरियाणा और दिल्ली से भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए मुरादाबाद आये हैं। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल लगाया गया है।वहीं जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

वहीं एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने कहा कि 14 और 15 मार्च को आयोजित परीक्षा के दौरान होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और वाहन संचालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने की शिकायतें अक्सर मिलती हैं, जिससे परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे जिले की छवि भी खराब होती है। इसलिए उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संचालक द्वारा अधिक किराया वसूला गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंतज़ाम को लेकर क्या जानकारी देते हैं एसपी सिटी

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 240 अभ्यर्थियों वाले केंद्रों पर एक एसआई केंद्र प्रभारी, एक एसआई परीक्षा कंट्रोल रूम और एक एसआई चेकिंग के साथ एक हेड कांस्टेबल, दो सिपाही और एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं 480 अभ्यर्थियों वाले 19 केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर को केंद्र प्रभारी बनाया गया है, जबकि दो एसआई चेकिंग, दो हेड कांस्टेबल, आठ कांस्टेबल और चार महिला सुनिश्चित कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!