संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा लगाने को लेकर हिन्दू समाज पार्टी विरोध में उतर चुकी है। आज युवा ईकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी के नेतृत्व में काफी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा कि उत्तर प्रदेश के काफी जनपदों में आईपीएल में आनलाइन सट्टा लगाया जाता है। ऑनलाइन गेम आईडी द्वारा युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का कार्य कर रहे हैं। न वह पढ़ाई लिखाई में दिमाग़ लगाती है न कारोबार में दिमाग लगाती है जैसे ही गेम शुरू होते हैं उसका ध्यान उसी ओर लग जाता है। हिन्दू समाज पार्टी इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करती है कि इन सट्टा किंग को जेल भेजा जाए और इन लोगों की संपति की जांच करवाई जाए हमने एक ज्ञापन 2025 में भी दिया था जिसमें कई अपराधी जेल गए थे और कई लोग अपने पैसों के दम पर बच कर निकल गए थे। इन सब लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके काले कारनामों को बंद किया जाए और युवा पीढ़ी को बचाया जाए अन्यथा प्रांशु जोशी हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रत्येक कार्यकर्ता युवा मोर्चा का सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हमारे पास सट्टा किंगो के खिलाफ काफी सबूत हैं।
इस दौरान अजय ठाकुर, विमल शर्मा, एडवोकेट महेंद्र चौहान, एडवोकेट शरद सिन्हा, एडवोकेट गोपाल दिवेदी, महेश चंद, पप्पू भाई. ज्ञानि, वरुण शर्मा, महेश कश्यप, नीतू चौहान, कमल प्रजापति, मुकेश शर्मा, मनोज चन्हा, मनीष कुमार, दीपक गिरी, जानू, रोहित, अंकित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
