नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी द्वारा मंगलवार को एसपी गुप्ता सभा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की। समारोह में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसीम उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह तथा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना प्राधिकरण (लारा) के पीठासीन अधिकारी जैगमउद्दीन एस शामिल हुए। अतिथियों ने सभी अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने और सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। होली के त्योहार पर लोग गले मिलकर मनमुटाव को दूर करते हैं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। रामलीला के प्रसिद्ध कलाकार राजेश रस्तोगी ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं हास्य-व्यंग्य के कवि फक्कड़ मुरादाबादी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को खूब गुदगुदाया। कवयित्री पूजा राणा ने श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी सुरेंद्र सिंह, न्यायाधीश पाक्सो
अविनाश चंद्र मिश्रा, एडीजे द्वितीय कृष्ण कुमार, एडीजे अष्टम राकेश कुमार गौतम, एडीजे नवम अरुण कुमार, न्यायाधीश पाक्सो द्वितीय घनेंद्र कुमार तथा विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण जितेंद्र कुमार सहित कई न्यायिक अधिकारी
उपस्थित रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, महासचिव राकेश जौहरी, आदित्य श्रीवास्तव, संजीव राघव, अजय पाल अतुल माथुर, शादाब हुसैन, रफीक अहमद, आबिद हुसैन,कमाल, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान,सचिन शर्ग्वाल, जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, रमापंत पांडेय, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, कैलाश कुमार,शिवकुमार गौतम, सुरेश सिंह, जाबिर हुसैन, फिरोज आलम, पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना, सचिन कुमार, गोपाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
