नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। मुरादाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक की पत्नी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने से मिलकर आरोप लगाया कि उनके पति को राजनीतिक द्वेष और प्रतिशोध की भावना से वर्तमान सरकार द्वारा साज़िशन 26 मुक़दमों में फँसाकर वर्षों से जेल में रख रखा है। यह केवल एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की भावना को आहत करने वाला विषय है।
उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा कौशिक ने अपनी दो बेटियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर अपने परिवार की पीड़ा और संघर्ष को साझा किया तथा न्याय के लिए सहायता की गुहार लगाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी अन्याय के विरुद्ध सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी है। तथा भरोसा दिलाया कि ललित कौशिक जी को न्याय दिलाने के लिए जो भी न्यायिक सहयोग होगा उसमें पूरी मदद की जाएगी इसी के साथ भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में उनका परिवार अकेला नही है। हम उनके साथ खड़े है।
