जान से मारने की नियत से फायर करने वाला युवक गिरफ्तार

नेशन

मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र में 8 मार्च 2026 को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनिष्क उर्फ गोलू पुत्र ज्ञानेन्द्र निवासी कटघर वीरशाह हजारी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार आरोपी पर पहले से ही मुकदमे दर्ज है

यह घटना 8 मार्च 2026 को वादी ने थाना कटघर पर तहरीर दी कि अभियुक्तगण ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। तहरीर के आधार पर थाना कटघर पर मु0अ0सं0 0111/2026 धारा 115(2)/352/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आरोपी पर मुकदमो की जानकारी, मु0अ0स0 258 धारा 147/148/149/302/201 भादवि , मु0अ0स0177/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम

पुलिस ने आरोपी को 9 मार्च 2026 को गिरफ्तार करने के बाद आगे कार्यवाही की गई।

مد

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!