जिलाधिकारी ने जारी किया तीन तहसीलदारों के तबादले का आदेश

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

मुरादाबाद। जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने तत्काल प्रभाव से तीन तहसीलदारों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। कार्रवाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। प्रवीण कुमार को ठाकुरद्वारा से स्थानांतरित कर बिलारी का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया मुरादाबाद जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा सोमवार, 09 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (संख्या: 277) के अनुसार, जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रवीण कुमार को ठाकुरद्वारा से स्थानांतरित कर बिलारी का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं, बिलारी के प्रभारी तहसीलदार अंकित गिरी अब सदर तहसील की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, सदर मुरादाबाद में तैनात धीरेश कुमार सिंह को ठाकुरद्वारा तहसीलदार के पद पर भेजा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती के पद पर तत्काल ज्वाइनिंग रिपोर्ट पेश करे। संबंधित आदेश की प्रति आयुक्त मुरादाबाद मंडल समस्त उपजिलाधिकारी और कोषाध्यक्ष सहित अन्य विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!