होलिका दहन को लेकर पुलिस अलर्ट नशे में वाहन चलाने व हुड़दंग करने वालों पर सख्त पहरा

जबरन रंग लगाने वालों पर भी रहेगी नजर होगी कार्यवाही

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

मुरादाबाद। पुलिस ने आगामी होलिका दहन और रंगोत्सव (होली) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं। प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने, जबरन रंग डालने, नशे में वाहन चलाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे होली का त्योहार शांति, सद्भावपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!