नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में फर्म संचालक ने सुपरवाइजर का खाता खुलवाकर उससे लेनदेन किया। जबकि सुपरवाइजर ने इस मामले की जानकारी भी नहीं की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कटघर के लाजपतनगर निवासी फर्म संचालक श्रेय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मझोला के बैंक कालोनी निवासी हिमांशु ढल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र के मध्यम से बताया कि साल 2016 से कटघर के रामपुर रोड पर डियर पार्क के पास स्थित श्रेय कुमार द्वारा संचालित क्रिएटिव ब्रास फर्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। एक दिन फर्म मालिक श्रेय कुमार ने मानदेय खाते में डलवाने की बात कहते हुए बैंक में खाता खुलवाने की बात कही। इसके बाद कार्पोरेशन बैंक की एकता द्वार शाखा में खाता खुलवा दिया। फर्म संचालक ने बैंक खाते की चेक बुक समेत सभी दस्तावेज भी ले लिए। साल 2019 में नौकरी छोड़ दें और अपने दस्तावेज मांगे तो फर्म मालिक ने दस्तावेज खो जाने की बात कही। 30 दिसंबर 2025 को अचानक उनके घर जीएसटी विभाग के कुछ कर्मचारी पहुंचे और बताया कि तुम्हारे खाते में जीएसटी रिफंड के चार करोड़ रुपये आए हैं। जिसके बाद अहसास हुआ कि फर्म संचालक ने उसके नाम से खाता खुलवा कर फर्जीवाड़ा किया है। फर्म संचालक ने उसके साथ धोखाधड़ी कर खाता खुलवाया और उसके माध्यम से जीएसटी का फर्जीवाड़ा किया है। सीजेएम कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
