शिक्षक फेडरेशन आफ इंडिया एवं प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जताया गया विरोध

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

मुरादाबाद। शिक्षक फेडरेशन आफ इंडिया तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के विरोध में दिनांक 23 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक देशभर के शिक्षकों के द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया और अव्यवहारिक आदेश पर विरोध जताया गया। इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधी और TET की अनिवार्यता का विरोध किया साथ ही महानगर अध्यक्ष ने बताया कि ये आदेश शिक्षकों के लिए हितकारी नहीं है जो व्यक्ति वर्षों से नौकरी कर रहा है वो अब कैसे टीईटी कर पायेगा उन्होंने यह कहा कि कल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!