नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्टपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हाल ही में ए०आई० समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के सांसदों द्वारा संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर अपने कपड़े उतार कर जा अशोभनीय, अभवैधानिक, अमर्यादित कृत्य किया गया है उससे पूरे देश की मातृशक्ति विशेषकर महिलाओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सांसद व संसद किसी भी देश की गरिमा लोकतन्त्र और अनुशासन का प्रतीक होती है इस प्रकार का कृत्य न केवल संसदीय मर्यादा के विरुद्ध है बल्कि देश की नारी का खुले मंच पर अपमान कांग्रेस सांसदों द्वारा किया गया है यह व्यवहार युवा पीढ़ी व देश बिदेश के लिए अत्यंत गलत गंभीर संदेश देता है और समाज व देश में अराजकता का बढ़ावा है, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर मुरादाबाद उक्त घटना की घोर निंदा करके विरोध करता है।
साथ ही महिला मोर्चा द्वारा ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं को रखते हुए कार्यवाही करने की भी मांग की है।
- उन्होंने कहा इस प्रकार के कृत्यों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही सम्मिलित कांग्रेस सांसदों व काग्रेस कार्यकर्ताओं पर की जाए।
- उक्त प्रकार की घटनाओं की पुनरावर्ती ना की जाए इसलिए उसके सांसदों का निष्कासन अग्रिम लोकसभा तक कर दिया जाये |
- संसद की गरिमा और देश की महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस सांसदों को दंडित करके महिलाओं का सम्मान सुरक्षित किया जाए।
- संलिप्त सांसदों की सांसद निधि पर अग्रिम कार्यकाल तक रोक लगा दी जाए।
इस दौरान दीपमाला राजपूत, मोनिका गौतम, प्रति कशयप, सुनीता शर्मा,हेमा खत्री, सुनीता सैनी, रजनी भारती, नीलम रस्तोगी, ज्योति जैन, शशि सिंह, पूरणिमा खन्ना, सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, रचना अग्रवाल क्षमा अग्रवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
