नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। भारतीय सोशलिस्ट मंच द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि हम आप का ध्यान हाल में नई दिल्ली मे आयोजित अंतराष्ट्रीय ए०आई० डॉग समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा मेडिन चाईना ए०आई० डॉग को यूनिवर्सिटी द्वारा तीन सौ करोड़ रूपए खर्च करके बनाए जाने वाले झूठे बयान की तरफ आर्कषित करना चाहते हैं।जिसने भारत की छावि को खराब किया है साथ ही भारत को और भारत सरकार को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिन्दगी उठानी पड़ी। भारत सरकार का करोड़ों रूपए बर्बाद हो गया।

इस प्रकार की यूनिवर्सिटी मालिको के न तो ज्ञान और न ही चरित्र हैं इस प्रकार की यूनिवर्सिटी संविधान के अनुच्छेद 15 ए का उल्लंघन करते है गलगोटिया यूनिवर्सिटी का यह कृत्य राष्ट्रीय शर्म कृत्य है। भारतीय सोशलिस्ट मंच मांग करता है कि छात्रों के भविष्य को लेकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के प्रशासन को अपने अधीन ले, यूनिवर्सिटी के मालिकों के चरित्र तथा सम्पत्ति की जांच ईडी से कराई जाए। यूनिवर्सिटी के मालिको के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर के कानूनी कार्यवाही की जाये। भारतीय सोशलिस्ट मंच यह भी मांग करता है कि देश के सभी यूनिवर्सिटी के मालिकों के सम्पत्ति के श्रोत व चरित्र की जांच की जाए। इस दौरान नरेंद्र कुमार सैनी, डिंपल सागर, दयाशंकर लोधी, रवि कुमार प्रजापति, अंकित कुमार, शाहिद हुसैन, प्रताप सिंह, सोनू सैनी, राहुल सैनी, तारा सैनी, पदम सिंह, ओपी सागर, जरीफ, मनकुल, सुरेश सैनी, शयाम बाबू आदि मौजूद रहे।
