नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। नगर निगम में इन दिनों भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की एक लहर सी आयी हुई है हाल ही में सरकार को लगातार ई टैंडर मेनेज कराकर करोड़ों रुपए का चूना लगाने का मामला उठा था जो लगातार चल रहा है। कि मुरादाबाद नगर निगम राजस्व निरीक्षक आसिफ अली के फर्जी हस्ताक्षर करके रसीद देने का ताजा मामला सामने आ गया है। बीते दिनों पान दरीबा मे 14 लाख की बकायेदारी के एवज में नगर निगम राजस्व निरीक्षक आसिफ अली सहित विभाग की टीम द्वारा 4 दुकानें एक मकान व एक गोदाम सील किया गया था जानकारी मिली है कि सील लगाने की यह कार्यवाही लगभग 45 बकायेदारों पर होनी थी जो किसी लालच के कारण आजतक नहीं हुई।जानकारी यह भी मिली है कि 5000 हजार रुपए लेकर एक गत्ते के गोदाम की सील खोल दी गई। और बकायेदार शिखा रानी सैनी द्वारा रुपए देने की एवज में रसीद मांगने पर नहीं दी गई ब्लकि यह कह दिया गया कि रसीद का क्या करोगे गनीमत है जो तुम्हारा पांच हजार रुपए में काम हो गया है। बकायेदार शिखा रानी सैनी द्वारा जब इस बात की शिकायत नगर आयुक्त से करने को कहा गया तब बाद में बकायेदार के सामने ही राजस्व निरीक्षक आसिफ अली के फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके एक व्यक्ति रसीद दे गया। इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पर भी की गई है शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार यह प्रतीत होता है कि नगर निगम में फर्जी हस्ताक्षर कर वसूली का भी धंधा भी चल रहा है। मामले के विषय में जानकारी करने के लिए अपर नगर आयुक्त को फोन किया गया परंतु बात नहीं हो सकी।
