नगर निगम की दुकान के आवंटन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा आवंटित दुकान को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए जिससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा दुकान पर दो सक्श अपना अपना दावा कर रहे थे। एक पक्ष खुदको शिकमी किरायेदार बता रहा था तो दूसरा खुद को नगर निगम का आवंटी बता रहा था बाजार में हंगामा बढ़ने पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह प्रवर्तन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गयी। फिर सबकी मौजूदगी में दुकान के ताले खुलवाये गए इसके बाद भी विवाद नहीं रुका। तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर दोनों का पक्ष सुना परंतु मामला नहीं थमा जिस पर देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया। मामला टाउन हॉल स्थित बाबे ज्वैलरी एंड गिफ्ट शाप का है। दीनदयाल नगर निवासी अशोक मदान का कहना है कि वह करीब तीस साल दुकान में काम कर रहे हैं और खुद को निगम का शिकमी किरायेदार बताते हैं। उनके अनुसार जनवरी में निगम की ओर से उनके पास अपना बकाया जमा करने के लिए नोटिस भी आया था जिस पर उन्होंने कर्मचारी को करीब 5.80 लाख रुपए दिए थे लेकिन रकम विभाग में जमा नहीं की गई, और दुकान किसी और को आवंटित कर दी गई। उन्होंने मामले की शिकायत महापौर विनोद अग्रवाल से की है साथ ही उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। वहीं विकास सिंह नामक व्यक्ति का कहना है कि उन्हें दुकान नगर निगम ने विधिवत रुप से आवंटित की है और वह उसी आधार पर कब्जा लेने पहुंचे थे। अब उनका आरोप है कि अशोक मदान ने दुकान का कब्जा देने से मना कर दिया और विवाद पैदा कर दिया। वहीं निगम अधिकारियों द्वारा दुकान के ताले खुलवाकर कब्जा दिलाने की तैयारी कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!