जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान चेक किए सभी दस्तावेज

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया भूमि व्यवस्था, राजस्व सहायक पटल, स्थानीय नगर निकाय अनुभाग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन, आबकारी, वाद परिवाद, राजस्व अभिलेखागार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय, भूलेख कार्यालय, नजारत, स्टांप और शस्त्र अनुभागों समेत हर पटल की स्थिति जानी वादो के निस्तारण की प्रगति से संबंधित पंजिका के अवलोकन के दौरान वर्षों से लंबित वाद के संबंध में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम से जानकारी ली। पलट पर प्राप्त होने वाले मामले रजिस्टर में व्यवस्थित रूप से दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए कि अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, एडीएम सिटी ज्योति सिंह एसीएम प्रिंस वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!