नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कहा है कि होली के उपरांत कपूर कंपनी पर हुल्का देवी मंदिर में लगने वाले बसोडे़ के मेले में कोई भी गैर हिन्दू की दुकान ढेले आदि न लगे और गैर हिन्दू का प्रवेश पूरी तरह वरजित रहे।
मेले में शांति व पवित्रता बनी रहे इसके लिए टीम गठित हो।
मंदिर प्राचीन होने के कारण लोगों की आस्था है मेले को सरकारी घोषित किया जाए और पूरी व्यवस्था व संचालन सरकार करे।
मेले में उचित पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
मंदिर मेन रोड पर है यातायात की सुगम व्यवस्था हो इसका भी ध्यान रखा जाए।
मंदिर प्रांगण में प्रकाश, जल, स्वच्छता की व्यवस्था भी दुरुस्त हो।
हिन्दू संगठन की इस मांग पर आश्वासन दिया गया कि सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया जायेगा।
