वक्तव्य के विरोध में करी टिप्पणी
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट सत्र के दौरान आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा विधान परिषद में चर्चा के दौरान प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा मित्रों ओर अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई। जिसके उपरान्त जहां एक तरफ लाखों शिक्षा विभाग के लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं दूसरी तरफ देश प्रदेश की मीडिया के द्वारा इसे प्रमुखता के साथ चलाया गया। मुरादाबाद के एक शिक्षक समूह में जब माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा की सूचना एक शिक्षक नेता द्वारा प्रसारित की गई उस पर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा नकारात्मक टिप्पणी करते हुए घोषणा पर भरोसा नहीं जताते हुए शासनादेश जारी नहीं होने की बात कही गई। जिस पर शिक्षक नेता के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा को स्वागत योग्य बताते हुए उनके व्यक्तव्य को पर्याप्त बताया गया।
विकास खंड के शिक्षकों में खंड शिक्षा अधिकारी की टिप्पणी चर्चा बनी हुई है कि उन्हें माननीय मुख्यमंत्री जी के वक्तव्य पर भरोसा क्यों नहीं है।
